Posts

ट्रांसजेंडरों के अधिकारों के लिए राष्ट्रीय प्राधिकरण बनेगा

Image
नई दिल्ली | लोकसभा में सोमवार को ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण बिल 2019 ध्वनिमत से पास हो गया। इस बिल में ट्रांसजेंडरों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण का प्रावधान है। बिल पर चर्चा के जवाब में सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि 2011 की जनगणना के मुताबिक देश में 4.80 लाख से अधिक ट्रांसजेंडर हैं। इनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी। बिल में ट्रांसजेंडरों के खिलाफ अपराध और उनके यौन उत्पीड़न पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। यह बिल उन लोगों के अधिकारों के लिए है जो जन्म से ट्रांसजेंडर हैं या सर्जरी अथवा हार्मोनल थेरेपी के जरिए ट्रांसजेंडर बने हैं। ऐसे लोगों को हमारे समाज में किन्नर, हिजड़ा, अरावानी और जोगटा के नाम से भी जाना जाता है। जिला मजिस्ट्रेट और जिला जांच कमेटी इन्हें पहचान का सर्टिफिकेट जारी करेगी। बिल से उस विवादित प्रावधान को हटा दिया गया है जिसमें ट्रांसजेंडरों के भीख मांगने को अपराध करार दिया गया था। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मामले में स्थगन नोटिस पर चर्चा नहीं कराने का विरोध किया। यह बिल पिछले महीने लाया गया ...

Flipkart set to take on Amazon with free video streaming service

Image
new Delhi. walmart’s Flipkart unit is set to intro- duce a free video streaming service to draw new users from small towns and cit- ies in India and take on rival Amazon’s Prime Video service. Flipkart is eyeing the next 200 million consumers who are coming online. The com- pany believes that most con- sumers are introduced to the internet through online vid- eos. Hence, video content and entertainment could play a big role in getting consumers to come and buy online. “We believe that great con- tent, if made available to a wider base of consumers, especially the ones who are new to e-commerce but not internet, can bring them on board on an everyday basis and help take away any anxiety that they may have towards online shopping,” Flipkart group chief executive Kalyan Krishnamurthy said in a state ment on Monday at the launch of Flipkart Videos, a curated range of movies, shows and entertainment series. Custom- ers, he added, should not pay extra for premium content. The video conten...

यूपी में 5 वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के लिए 13 वर्षीय किशोर गिरफ्तार

Image
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक 13 वर्षीय किशोर को कथित तौर पर 5 साल की बच्ची से रेप करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि किशोर ने घर के बाहर खेलती बच्ची को लालच दिया था। गौरतलब है, पीड़िता और आरोपी के अलग-अलग समुदाय होने के कारण इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अपने स्टोर पर बंदूक बेचना बंद करने की योजना नहीं: यूएस गोलीबारी के बाद वॉलमार्ट

Image
अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने कहा है कि कंपनी की अपने स्टोर्स पर बंदूकें और गोला-बारूद बेचने पर रोक लगाने की कोई योजना नहीं है। वॉलमार्ट का यह बयान अमेरिकी राज्य टेक्सास में उसके एक स्टोर में बंदूकधारी शख्स द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में कम-से-कम 20 लोगों की मौत के कुछ घंटे बाद आया है।

राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप भुवनेश्वर कालिता ने दिया सदस्यता से इस्तीफा

Image
नई दिल्ली. राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप और पार्टी के सांसद भुवनेश्वर कालिता ने सोमवार को सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 2004 और 2014 के बीच असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रहे कालिता ने इसका कारण 370 अनुच्छेद पर कांग्रेस का रुख बताया है। उनके इस्तीफे के बाद 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में कांग्रेस की संख्या 46 रह गई है।

भारत का कोई कदम विवादित स्थिति को नहीं बदल सकता: आर्टिकल 370 हटाए जाने पर पाक

Image
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के खिलाफ बताते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है, "भारत सरकार का कोई भी एकतरफा कदम विवादित स्थिति को नहीं बदल सकता।" मंत्रालय ने कहा, "इस अंतर्राष्ट्रीय विवाद में पक्ष होने के नाते पाकिस्तान अवैध कदमों का विरोध करने के लिए सभी संभव विकल्पों का उपयोग करेगा।"