Posts

Showing posts from August, 2019

https://www.facebook.com/newstodayarticle/

https://www.facebook.com/101780011172749/posts/106545904029493/?sfnsn=scwspmo

ट्रांसजेंडरों के अधिकारों के लिए राष्ट्रीय प्राधिकरण बनेगा

Image
नई दिल्ली | लोकसभा में सोमवार को ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण बिल 2019 ध्वनिमत से पास हो गया। इस बिल में ट्रांसजेंडरों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण का प्रावधान है। बिल पर चर्चा के जवाब में सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि 2011 की जनगणना के मुताबिक देश में 4.80 लाख से अधिक ट्रांसजेंडर हैं। इनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी। बिल में ट्रांसजेंडरों के खिलाफ अपराध और उनके यौन उत्पीड़न पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। यह बिल उन लोगों के अधिकारों के लिए है जो जन्म से ट्रांसजेंडर हैं या सर्जरी अथवा हार्मोनल थेरेपी के जरिए ट्रांसजेंडर बने हैं। ऐसे लोगों को हमारे समाज में किन्नर, हिजड़ा, अरावानी और जोगटा के नाम से भी जाना जाता है। जिला मजिस्ट्रेट और जिला जांच कमेटी इन्हें पहचान का सर्टिफिकेट जारी करेगी। बिल से उस विवादित प्रावधान को हटा दिया गया है जिसमें ट्रांसजेंडरों के भीख मांगने को अपराध करार दिया गया था। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मामले में स्थगन नोटिस पर चर्चा नहीं कराने का विरोध किया। यह बिल पिछले महीने लाया गया ...

Flipkart set to take on Amazon with free video streaming service

Image
new Delhi. walmart’s Flipkart unit is set to intro- duce a free video streaming service to draw new users from small towns and cit- ies in India and take on rival Amazon’s Prime Video service. Flipkart is eyeing the next 200 million consumers who are coming online. The com- pany believes that most con- sumers are introduced to the internet through online vid- eos. Hence, video content and entertainment could play a big role in getting consumers to come and buy online. “We believe that great con- tent, if made available to a wider base of consumers, especially the ones who are new to e-commerce but not internet, can bring them on board on an everyday basis and help take away any anxiety that they may have towards online shopping,” Flipkart group chief executive Kalyan Krishnamurthy said in a state ment on Monday at the launch of Flipkart Videos, a curated range of movies, shows and entertainment series. Custom- ers, he added, should not pay extra for premium content. The video conten...

यूपी में 5 वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के लिए 13 वर्षीय किशोर गिरफ्तार

Image
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक 13 वर्षीय किशोर को कथित तौर पर 5 साल की बच्ची से रेप करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि किशोर ने घर के बाहर खेलती बच्ची को लालच दिया था। गौरतलब है, पीड़िता और आरोपी के अलग-अलग समुदाय होने के कारण इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अपने स्टोर पर बंदूक बेचना बंद करने की योजना नहीं: यूएस गोलीबारी के बाद वॉलमार्ट

Image
अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने कहा है कि कंपनी की अपने स्टोर्स पर बंदूकें और गोला-बारूद बेचने पर रोक लगाने की कोई योजना नहीं है। वॉलमार्ट का यह बयान अमेरिकी राज्य टेक्सास में उसके एक स्टोर में बंदूकधारी शख्स द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में कम-से-कम 20 लोगों की मौत के कुछ घंटे बाद आया है।

राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप भुवनेश्वर कालिता ने दिया सदस्यता से इस्तीफा

Image
नई दिल्ली. राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप और पार्टी के सांसद भुवनेश्वर कालिता ने सोमवार को सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 2004 और 2014 के बीच असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रहे कालिता ने इसका कारण 370 अनुच्छेद पर कांग्रेस का रुख बताया है। उनके इस्तीफे के बाद 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में कांग्रेस की संख्या 46 रह गई है।

भारत का कोई कदम विवादित स्थिति को नहीं बदल सकता: आर्टिकल 370 हटाए जाने पर पाक

Image
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के खिलाफ बताते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है, "भारत सरकार का कोई भी एकतरफा कदम विवादित स्थिति को नहीं बदल सकता।" मंत्रालय ने कहा, "इस अंतर्राष्ट्रीय विवाद में पक्ष होने के नाते पाकिस्तान अवैध कदमों का विरोध करने के लिए सभी संभव विकल्पों का उपयोग करेगा।"

हालात सुधरे तो केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर को फिर से पूर्ण राज्य बनाएंगे .

Image
अमित शाह. जम्मू-कश्मीर में 10% आरक्षण पर राज्यसभा की मुहर, आमदनी का पैमाना सालाना 8 लाख रुपए जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल, राज्य के अार्थिक रूप से पिछड़े वर्गाें काे 10% अारक्षण देने से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकाेें काे राज्यसभा ने साेमवार काे पास कर दिया। इसके पक्ष में 125 और विरोध में 61 वोट पड़े। विधेयकाें पर करीब छह घंटे चली बहस में गृह मंत्री अमित शाह ने न केवल सदस्याें के सवालाें के जवाब दिए, बल्कि उनकी अाशंकाअाें काे खारिज भी किया। शाह ने राज्यसभा में कहा कि हालात सुधरने पर जम्मू-कश्मीर को दोबारा पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा। राज्य काे मुख्य धारा से जाेड़ने अाैर उसके विकास के लिए अनुच्छेद 370 हटाना जरूरी था। इससे राज्य में अातंकवाद का अंत होगा। शाह ने राज्य की शिक्षा, सेहत, राेजगार, भ्रष्टाचार अाैर गरीबी के मुद्दाें पर बात की। शाह ने बताया अनुच्छेद 370 काे हटाने और जम्मू-कश्मीर समस्या के समाधान के लिए संसद में दो संकल्पाें पर बिल लाने की वजह भी सदन को बताई। आतंक और हिंसा पर वार गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 370 के कारण राज्य के युवाओं को कुछ समूहों ने भ्रमित किया, पाकि...

पार्टी के रुख से नाराज़ कांग्रेस के राज्यसभा सांसद का इस्तीफा

Image
नई दिल्ली. जनार्दन द्विवेदी ने भी किया समर्थन बोले- मेरे गुरु लोहिया भी 370 के खिलाफ थे। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में विपक्ष को सोमवार को बड़ा झटका लगा। अनुच्छेद 370 के उन्मूलन और जम्मू-कश्मीर को दो भागों में विभाजित करने के मुद्दे पर पार्टी के रुख से नाराज कांग्रेस के चीफ व्हिप भुबनेश्वर कलिता ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने आप को खत्म करने के रास्ते पर चल पड़ी है। भुबनेश्वर कलिता ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया जब उन्हें अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर को दो भागों में बांटने के मुद्दे पर अपनी पार्टी के सदस्यों के लिए व्हिप जारी करना था। कलिता ने एक जारी कर कहा, 'पार्टी ने मुझसे व्हिप जारी करने के लिए कहा था, लेकिन यह देश के मिजाज के खिलाफ है। पार्टी विनाश के रास्ते पर जा रही है और मैं इसमें उसका भागीदार नहीं बन सकता हूं।' असम से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कलिता का कार्यकाल अगले साल नौ अप्रैल तक था। हाल के दिनों में राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले कलिता कांग्रेस के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले पूर्व अमेठी राजघराने के सदस्य संजय ...

जवाहरलाल नेहरू की ऐतिहासिक भूल को सुधार रहे हैं अमित शाह: प्रह्लाद जोशी

Image
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के प्रस्ताव पर कहा है, "अमित शाह (गृह मंत्री) जवाहरलाल नेहरू (पूर्व प्रधानमंत्री) की ऐतिहासिक भूल को सुधार रहे हैं।" वहीं, एमडीएमके सांसद वाइको ने कहा, "आप कश्मीर को खतरे में डाल रहे हैं। हम इसका समर्थन नहीं करते...यह शर्मनाक दिन और लोकतंत्र की हत्या है।"

आखिरकार कश्मीर आज़ाद हो गया: अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर लेखक चेतन भगत

Image
संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए पेश संकल्प-पत्र पर लेखक चेतन भगत ने ट्वीट किया, "5 अगस्त 2019। आखिरकार कश्मीर आज़ाद हो गया। तरक्की और बेहतर भविष्य के लिए आज़ाद।" उन्होंने लिखा, "इस अनुच्छेद ने कश्मीरियों को कभी आज़ादी नहीं दी...इसने सिर्फ स्वार्थी नेता पैदा किए जिन्होंने डर से भरा समाज बनाया और कश्मीरी युवकों के मौके छीने।"

लोग सोचने को मजबूर, शायद पाक को त्यागकर भारत से जुड़ना सही नहीं था: महबूबा

Image
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है, "आज जम्मू-कश्मीर के लोग यह सोचने को मजबूर हैं कि हमारे नेताओं ने पाकिस्तान को त्यागकर हिंदुस्तान के साथ जुड़ने का जो फैसला किया था, वह शायद सही नहीं था।" उन्होंने कहा, "जिन शर्तों के साथ हमारी मुल्क (हिंदुस्तान) के साथ संधि हुई थी, वे शर्तें आज हिंदुस्तान ने खुद ही तोड़ दीं।"

नई दुल्हन का बनाया खाना खाकर पूरा परिवार हुआ बेहोश, युवती नकदी-ज़ेवर लूटकर फरार

Image
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिन पहले दुल्हन बनकर आई युवती द्वारा बनाए भोजन को खाकर पति समेत पूरा परिवार बेहोश हो गया और वह नकदी और ज़ेवर लेकर फरार हो गई। दरअसल युवती ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया था। वहीं, परिवार को लड़की का घर नहीं पता है क्योंकि बिचौलिए ने उन्हें मंदिर में लड़की दिखाई थी।

आज जम्मू-कश्मीर, कल बलूचिस्तान और पीओके हमारा होगा: संजय राउत

Image
शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को राज्यसभा में कहा, "आज..हमने जम्मू-कश्मीर को वापस पा लिया है...कल हम बलूचिस्तान और पाकिस्तानी कब्ज़े वाला कश्मीर (पीओके) लेंगे।" राउत ने कहा, "मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री अविभाजित भारत के सपने को पूरा करेंगे।" गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 को हटाने का संकल्प-पत्र पेश किया है।

चंद्रयान -2 ने भेजी पृथ्वी की 5 तस्वीरें

Image
नई दिल्ली : चाँद की ओर रवाना हुए भारत के चंद्रयान -2 ने अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को चंद्रयान -2 द्वारा खींची गई तस्वीरें का पहला सेट जारी किया। तस्वीरें यान पर लगे कैमरा एल -14 की मद्द् से खींची गई हैं। यान ने शनिवार को ये तस्वीरें खींची थी। चंद्रयान -2 के रवाना होने के बाद से सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें आ चुकी हैं, जिनको लेकर दावा किया गया कि इन्हें चंद्रयान -2 ने भेजा है। हालांकि इसरो ने स्पष्ट किया कि उन तस्वीरों का चंद्रयान -2 से सम्बन्ध नहीं है। 2008 में भेजे गए चंद्रयान -1 की सफलता के बाद भारत का यह दूसरा चंद्र अभियान है।     चंद्रयान -2 को 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया था। यान को इसरो के सबसे बड़े रॉकेट जीएसएलवी -मार्क 3 की मद्द से प्रश्रेपित किया गया था। इस रॉकेट को 'बाहुबली' नाम भी दिया गया है। चंद्रयान -1 ऑर्बिटर अभियान था। इसमें यान ने 10 महीने चाँद का चक्कर लगाया था। चंद्रयान -2 में ऑर्बिटर से साथ-साथ लैंडर और रोवर भी हैं। तय योजना के अनुसार, लैंडर-रोवर छह सितंबर को चाँद के दक्षिणी ध्रुव...

धारा 370 हटने के साथ ही जम्‍मू-कश्‍मीर में आएंगे ये बड़े बदलाव, खत्‍म हो जाएंगी कई चीजें

Image
Article 370 खत्‍म करने के साथ ही जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। अब जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश होगा, वहीं लद्दाख को दूसरा केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। खास बातें: सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटा दी है अब जम्‍मू-कश्‍मीर केंद्र शासित प्रदेश होगा 370 हटने के साथ ही जम्‍मू-कश्‍मीर से विशेष राज्‍य का दर्जा भी छिन गया है केंद्र सरकार ने राज्यसभा में जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 (Article 370) को हटाने का ऐलान किया। यह अनुच्‍छेद जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देती है। सरकार के ऐलान के अनुसार जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। इसमें जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश होगा, वहीं लद्दाख को दूसरा केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राज्‍यसभा में कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी लेकिन लद्दाख (Ladakh) में विधानसभा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम सीमा पार आतंकवाद के लगातार खतरे को देखते हुए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख के ...

अमेरिका में गोलीबारी में 29 लोगों की मौत

Image
एएफपी, वॉशिंगटन : अमेरिका में दो अलग-अलग शूटआउट की घटनाओं में 29 लोग मारे गए हैं। टेक्सास में शॉपिंग मॉल में गोलीबारी के बाद एक और ऐसी ही घटना हुई। ओहायो में एक शख्स ने 9 लोगों को गोली मार दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शूटर भी मारा गया है। इसके कुछ घंटे पहले ही टेक्सास के अल पासो शहर में एक मॉल में गोलीबारी हुई थी जिसमें 20 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना में 26 लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक यह घटना दोपहर 1:30 के करीब ओरेगन जिले में हुई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शख्स को कंट्रोल करने की कोशिश की और वह मारा गया। इस घटना में 16 लोगों के घायल होने की भी खबर है। FBI भी घटना की जांच में मदद कर रही है। टेक्सास शूटिंग के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह जगह अमेरिका और मेक्सिको सीमा से थोड़ी ही दूर था। डॉनल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट करके इस घटना पर दुख जताया था। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि टेक्सास में भयानक गोलीबारी हुई है। कई लोग मारे गए हैं। राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ काम रहा हूं। भगवान आपके साथ हैं। बता दें कि अमेरिका में आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही ...

इतिहास बना-भूगोल बदला: देश में 1 राज्य घटा, 9 हुए केंद्र शासित प्रदेश

Image
नरेंद्र मोदी सरकार के सोमवार पांच अगस्त को आए एतिहासिक फैसले ने देश के राज्यों की संख्या घटा दी. इसी के साथ केंद्रशासित राज्यों की संख्या बढ़कर सात से नौ हो गई. अगर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो जरूरी है कि आप इस नई जानकारी को जरूर अपडेट कर लें. पढ़ें क्या था पूरा फैसला.   नरेंद्र मोदी सरकार के सोमवार पांच अगस्त को आए ऐतिहासिक फैसले ने देश के राज्यों की संख्या घटा दी. इसी के साथ केंद्रशासित राज्यों की संख्या बढ़कर सात से नौ हो गई. अगर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो जरूरी है कि आप इस नई जानकारी को जरूर अपडेट कर लें. पढ़ें क्या था पूरा फैसला. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में पांच अगस्त को एक विधेयक पेश किया. इस विधेयक के अनुसार जम्मू कश्मीर राज्य का विभाजन दो केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में करने का प्रस्ताव किया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक संकल्प पेश किया जिसमें कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 370 के सभी खंड जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होंगे. अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू एवं कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 ...

जम्मू-कश्मीर नहीं रहा अब स्पेशल, पढ़ें मोदी सरकार के फैसले से घाटी में क्या बदला

Image
मोदी सरकार ने अब जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया. साथ ही लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग किया गया है. इस तरह से जम्मू-कश्मीर की हालत अब दिल्ली जैसे राज्य की तरह हो गई है. अब जम्मू-कश्मीर को मिलीं सारी अतरिक्त शक्तियां खत्म हो गई हैं. जम्मू-कश्मीर को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर को लेकर सरकार का संकल्प पत्र पेश किया. शाह ने कहा कि कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटा दिए गए हैं. अब इसके सभी खंड लागू नहीं होंगे. शाह ने राज्यसभा में कश्मीर के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी पेश किया है.

कश्मीर से 370 खत्म! सेना अलर्ट पर, केजरीवाल ने किया समर्थन

Image
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का संकल्प पेश किया है. इसके साथ ही अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प भी पेश किया है. अमित शाह के ऐलान के बाद विपक्ष ने सदन में काफी हंगामा किया.

श्रीनगर में धारा 144 लागू

Image
नई दिल्ली, 05 August 2019 श्रीनगर में PDP चीफ महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को नजरबंद कर दिया गया है। यहां पर धारा 144 लगा दी गई है। इन दोनों नेताओं के अलावा कांग्रेस के नेता उस्मान माजिद और सीपीआई(एम) के विधायक एमए तारिगामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 5 अगस्त से श्रीनगर में धारा-144 लगा दी गई है, जो अगले आदेश तक लागू रहेगी। इस आदेश के मुताबिक भीड़ इकट्ठा नहीं हो पाएगी और शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। रैली या सार्वजनिक सभा आयोजित करने पर बैन लगा दिया गया है। जम्मू-कश्मीर से सैलानियों को हटाने के साथ ही राज्य में सभी प्रमुख संस्थानों पर सुरक्षा इंतजाम बड़ा दिए गए हैं। कश्मीर के राजनितिक दलों से असमंजय और संभावित हालात को लेकर श्रीनगर में चर्चा की तो दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राविवर्बको राष्टीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक की। इसमें आईबी प्रमुख अरविंद कुमार, रॉ प्रमुख सामंत गोयल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा और अन्य अधिकारी मौजूद हुए। यह बैठक जम्मू-कश्मीर में पैदा हुआ तनाव के बीच हो रही है। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी में हुई...

देश में प्रति व्यक्ति बिजली खपत में बढ़ोतरी, बिजली घर में कार्बन उत्सर्जन में भी इजाफा

Image
नई दिल्ली , ( ए . ) । देश में ऊर्जा संसाधनों का जितनानई दिल्ली , ( ए . ) । देश में ऊर्जा संसाधनों का जितना तेजी से उत्पादन हो रहा है उसी अनुपात में उसकी खपत भी प्रति व्यक्ति बढ़ती जा रही है । पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले पांच साल में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत में लगभग 170 किलोवाट सालाना बढ़ोतरी हुई है । साथ ही तापीय बिजलघरों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है । मंत्रालय द्वारा पिछले सप्ताह संसद में केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के हवाले से भी प्रति व्यक्ति बढ़ती जा रही है । पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले पांच साल में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत में लगभग 170 किलोवाट सालाना बढ़ोतरी हुई है । साथ ही तापीय बिजलघरों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है । मंत्रालय द्वारा पिछले सप्ताह संसद में केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के हवाले से बताया गया कि साल 2018 - 19 में भारत में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत 1181 किलोवाट प्रति वर्ष हो गई है...

मित्रता दिवस पर इजराइल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को विश किया

Image
मित्रता दिवस पर इजराइल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को कुछ इस अंदाज में किया विश, कहा- ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे... बेंजामिन नेतन्याहू ने हिन्दी फिल्म शोले के गाने 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे...' की लाइन को अपने ट्वीट में शामिल करते हुए लिखा कि मैं भगवान से कामना करता हूं कि हमारी दोस्ती नई ऊंचाइयां छूए नई दिल्ली: भारत और इजराइल की दोस्ती कोई नई नहीं है। लेकिन समय बीतने के साथ-साथ यह और मजबूत जरूर हो रही है। इसका एक उदाहरण तब दिखा जब इजराइल में चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ बैनर लगाए थे। इसके बाद अब बेंजामिन नेतन्याहू ने इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के मौके पर पीएम मोदी को विश भी किया है। उन्होंने हिन्दी फिल्म शोले के गाने 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे...' की लाइन को अपने ट्वीट में शामिल करते हुए लिखा कि मैं भगवान से कामना करता हूं कि हमारी दोस्ती नई ऊंचाइयां छूए। ऐसा माना जा रहा है कि इजराइल के पीएम का यह ट्वीट दोनों देशों के बीच के संबंध को और मजबूती देगा। गौरत...