श्रीनगर में धारा 144 लागू
नई दिल्ली, 05 August 2019
श्रीनगर में PDP चीफ महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को नजरबंद कर दिया गया है। यहां पर धारा 144 लगा दी गई है। इन दोनों नेताओं के अलावा कांग्रेस के नेता उस्मान माजिद और सीपीआई(एम) के विधायक एमए तारिगामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 5 अगस्त से श्रीनगर में धारा-144 लगा दी गई है, जो अगले आदेश तक लागू रहेगी। इस आदेश के मुताबिक भीड़ इकट्ठा नहीं हो पाएगी और शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। रैली या सार्वजनिक सभा आयोजित करने पर बैन लगा दिया गया है। जम्मू-कश्मीर से सैलानियों को हटाने के साथ ही राज्य में सभी प्रमुख संस्थानों पर सुरक्षा इंतजाम बड़ा दिए गए हैं। कश्मीर के राजनितिक दलों से असमंजय और संभावित हालात को लेकर श्रीनगर में चर्चा की तो दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राविवर्बको राष्टीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक की। इसमें आईबी प्रमुख अरविंद कुमार, रॉ प्रमुख सामंत गोयल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा और अन्य अधिकारी मौजूद हुए। यह बैठक जम्मू-कश्मीर में पैदा हुआ तनाव के बीच हो रही है। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी में हुई पुलवामा जैसा आतंकी हमला करने के लिए आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की कई बार कोशिश कर चुके हैं। इसके मद्देनजर राज्य में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है और पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को तुरंत प्रभाव से राज्य से बाहर जाने के लिए कहा है। खुफिया सूत्रों ने बताया कि 29 जुलाई से 31 जुलाई के बीच आतंकियों ने एलओसी को पार करने के लिए कई बार घुसपैठ की कोशिश की। सेना ने शनिवार को बताया था कि पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के पांच जवानों को मार गिराया गया। ये भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। यह भी कहा जा रहा है कि संसद सत्र के जारी सत्र को दो दिनों के लिये और बढ़ाने की भी संभावना है।
घाटी में आर्थिक पिछड़े वर्गों को 10 फीसदी आरक्षण का बिल आज राज्यसभा में
लोकसभा में पास हो चुके जम्मू-कश्मीर में आर्थिक पिछड़े वर्गों को 10% आरक्षण का बिल सोमवार को राज्यसभा में पेश किया जायेगा। ग्रह मंत्री बिल को सदन में पेश करेंगे। लोकसभा ने इस बिल को 1 जुलाई को पास किया था।


Comments
Post a Comment