अमेरिका में गोलीबारी में 29 लोगों की मौत
एएफपी, वॉशिंगटन : अमेरिका में दो अलग-अलग शूटआउट की घटनाओं में 29 लोग मारे गए हैं। टेक्सास में शॉपिंग मॉल में गोलीबारी के बाद एक और ऐसी ही घटना हुई। ओहायो में एक शख्स ने 9 लोगों को गोली मार दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शूटर भी मारा गया है।
इसके कुछ घंटे पहले ही टेक्सास के अल पासो शहर में एक मॉल में गोलीबारी हुई थी जिसमें 20 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना में 26 लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक यह घटना दोपहर 1:30 के करीब ओरेगन जिले में हुई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शख्स को कंट्रोल करने की कोशिश की और वह मारा गया। इस घटना में 16 लोगों के घायल होने की भी खबर है। FBI भी घटना की जांच में मदद कर रही है। टेक्सास शूटिंग के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह जगह अमेरिका और मेक्सिको सीमा से थोड़ी ही दूर था। डॉनल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट करके इस घटना पर दुख जताया था। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि टेक्सास में भयानक गोलीबारी हुई है। कई लोग मारे गए हैं। राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ काम रहा हूं। भगवान आपके साथ हैं। बता दें कि अमेरिका में आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

Comments
Post a Comment