चंद्रयान -2 ने भेजी पृथ्वी की 5 तस्वीरें

चंद्रयान -2 को 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया था। यान को इसरो के सबसे बड़े रॉकेट जीएसएलवी -मार्क 3 की मद्द से प्रश्रेपित किया गया था। इस रॉकेट को 'बाहुबली' नाम भी दिया गया है। चंद्रयान -1 ऑर्बिटर अभियान था। इसमें यान ने 10 महीने चाँद का चक्कर लगाया था। चंद्रयान -2 में ऑर्बिटर से साथ-साथ लैंडर और रोवर भी हैं। तय योजना के अनुसार, लैंडर-रोवर छह सितंबर को चाँद के दक्षिणी ध्रुव जे उस हिस्से पर कदम रखेंगे, जहां अब तक कोई यान नहीं उतरा है। चाँद पर सफल लैंडिंग के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश होगा। अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ने अपना यान चाँद पर उतारा है।
चंद्र मिशन पर निकले चंद्रयान -2 ने पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें भेजी है। ये तस्वीरें तीसरी बार कक्षा बदलने के बाद विशेष किस्म के कैमरे से खींची गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ये तस्वीरें जारी की है। चंद्रयान- 2 सफलतापूर्वक अपनी यात्रा पर अग्रसर है। इसरो के मुताबिक, 29 जुलाई को चंद्रयान -2 ने धरती की तस्वीरें कक्षा में प्रवेश किया था। कक्षा में परिवर्तन के लिये चंद्रयान में मौजूद प्रोपेलिंग सिस्टम का 989 सेकंड तक इस्तेमाल किया गया।

Comments
Post a Comment