मित्रता दिवस पर इजराइल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को विश किया
मित्रता दिवस पर इजराइल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को कुछ इस अंदाज में किया विश, कहा- ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...
बेंजामिन नेतन्याहू ने हिन्दी फिल्म शोले के गाने 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे...' की लाइन को अपने ट्वीट में शामिल करते हुए लिखा कि मैं भगवान से कामना करता हूं कि हमारी दोस्ती नई ऊंचाइयां छूए
नई दिल्ली: भारत और इजराइल की दोस्ती कोई नई नहीं है। लेकिन समय बीतने के साथ-साथ यह और मजबूत जरूर हो रही है। इसका एक उदाहरण तब दिखा जब इजराइल में चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ बैनर लगाए थे। इसके बाद अब बेंजामिन नेतन्याहू ने इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के मौके पर पीएम मोदी को विश भी किया है। उन्होंने हिन्दी फिल्म शोले के गाने 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे...' की लाइन को अपने ट्वीट में शामिल करते हुए लिखा कि मैं भगवान से कामना करता हूं कि हमारी दोस्ती नई ऊंचाइयां छूए। ऐसा माना जा रहा है कि इजराइल के पीएम का यह ट्वीट दोनों देशों के बीच के संबंध को और मजबूती देगा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मध्यावधि चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी तस्वीर वाले बैनर लगाए थे। तेल अवीव में लिकुड पार्टी का मुख्यालय चुनाव प्रचार के बैनरों से अटा पड़ा था, जिसमें नेतन्याहू की विश्व के तीन नेताओं के साथ नजदीकियों को दिखाया गया था।
नेतन्याहू का प्रचार विश्व के नेताओं के साथ उनके करीबी तालमेल को प्रदर्शित करने की कोशिश है। प्रचार अभियान में यह कोशिश की जा रही है नेतन्याहू को इजराइल की राजनीति में एक ऐसे नेता के तौर पर पेश किया जाए, जिसका कोई जोड़ा न हो। इजराइली प्रधानमंत्री नौ सितंबर को एक दिन की यात्रा पर भारत जाएंगे, जहां वह मोदी से मुलाकात करेंगे। उनकी यह यात्रा मध्यावधि चुनाव से ठीक आठ दिन पहले होगी। कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नई दिल्ली की उनकी यात्रा की तस्वीरों से यह दिखाने की कोशिश होगी कि उनकी विश्व भर में स्वीकार्यता है और इससे मतदान से कुछ दिन पहले उनके प्रचार अभियान को गति भी मिलेगी।
अफगानिस्तान में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के कार्यालय पर हमला, धमाके में दो लोगों की मौत
वहीं, इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी दोस्त कहे जाने वाले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने पहले इजराइली भाषा में ट्वीट किया था और फिर थोड़ी देर बाद हिंदी में भी ट्वीट किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बेहद शानदार तरीके से बधाई दी थी।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने हिंदी में ट्वीट करके लिखा था कि मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी आपके प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं। हम साथ मिलकर भारत और इजराइल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे। बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त...' इस प्रचंड जीत की ओर बढ़ते रुझानों के बीच ट्विटर पर कई सारे हैशटैग्स चल रहे हैं जिनमें -मोदी फिरसे, नमो फॉर न्यू इंडिया, मोदी है तो मुमकिन है, मोदी आ गया शामिल हैं. अब मोदी की लहर आने के बाद - मोदी सुनामी हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा था।

Comments
Post a Comment